Advertisement

बेटियां करें राज्य पुरस्कार के लिए 15 नवंबर तक आवेदन : डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ

बेटियां करें राज्य पुरस्कार के लिए 15 नवंबर तक आवेदन : डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ

-विजेताओं को 24 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किया जाएगा सम्मानित-

पलवल-30 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 24 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर लड़कियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए 15 नवंबर 2024 तक आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं।उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं को नकद पुरस्कार/प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित करना विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं की उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का सबसे प्रभावी तरीका है। ऐसे पुरस्कारों से उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और उन्हें तथा अन्य लड़कियों को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

विस्तृत जानकारी देते हुए डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इच्छुक बालिकाएं जिन्होंने सामाजिक मुद्दे, शिक्षा, वृक्षारोपण, खेल, बहादुरी, स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे तथा मीडिया एवं साहित्य में अनुकरणीय उपलब्धियां और विशेष/विकलांग बच्चों द्वारा शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी आदि जैसे किसी भी क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि प्राप्त की हो अथवा हरियाणा में बाल देखभाल संस्थानों के बच्चों द्वारा सामाजिक मुद्दे, शिक्षा, वृक्षारोपण, खेल, बहादुरी, स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे तथा मीडिया एवं साहित्य आदि जैसे किसी भी क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि प्राप्त करने का कार्य किया गया हो, वे इस सम्मान के लिए अपना आवेदन कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन की शर्तों को पूरा करने वाली बालिकाएं अपना पूर्ण बॉयोडाटा, उपलब्धियों के दस्तावेजों सहित अपना सत्यापित आवेदन लघु सचिवालय पलवल के प्रथम तल पर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर-110 व 111 में जमा करवा सकती हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!