Advertisement

पंडितों ने लिया दीपावली 01 नवंबर को मनाने का निर्णय

संवादाता –इंद्रपाल सिंह
कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान

पंडितों ने लिया दीपावली 01 नवंबर को मनाने का निर्णय

नरैना नगर पालिका परिसर के समीप रघुनाथ मंदिर में विद्वान पंडितों की बैठक हुई। विद्वान पंडितों में सर्वसम्मति से 01 नवंबर को नरेना में दीपावली मनाए जाने का निर्णय लिया। नरैना नगर के रघुनाथ महाराज मंदिर में आसपास पंडितों की बैठक हुई, जिसमें पंडित कैलाश चंद शास्त्री, गणेश नारायण शर्मा, राम प्रकाश दाधीच, महेश चंद दाधीच शिव कुमार शर्मा, सीताराम शर्मा, सतीश दाधीच, दीन दयाल गौड़, कमल शर्मा, सूरज मल दाधीच, गोपाल व्यास सहित अनेकों मंदिरों के पुजारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि शास्त्र संवत के अनुसार दीपावली पर्व 01 नवंबर को ही मनाया जाना अति उत्तम होगा। धर्म सिंधु में बताया गया है कि अमावस्या में प्रदोष काल सूर्यास्त तक रहता है तो दीपावली मनाई जाती है जो कि 01 नवंबर को अमावस्या सूर्यास्त के बाद तक है। इसलिए दीपावली 01 नवंबर को मनाया जाना श्रेष्ट है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!