विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम ✍️ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों ने किया समस्त ऑनलाइन कार्य बंद

कांकेर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ के द्वारा 22 अक्टूबर से समस्त ऑनलाइन कार्य बंद किया जा रहा है।संघ के ब्लॉक अध्यक्ष किरण कुमार जैन ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको को नर्सिंग और क्लीनिक कार्यो के लिए प्रशिक्षित किया गया है, लेकिन विभाग द्वारा ऑनलाइन डाटा एंट्री का कार्य लिया जा रहा है,जिसके कारण कर्मचारियों को मानसिक एवं शारिरिक स्वास्थ्य की दिक्कतें हो रही है,
साथ ही हमारा मूल कार्य प्रभावित हो रहा है,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों की भर्ती नियमों और नियुक्ति अनुसार किसी भी प्रकार का ऑनलाईन डाटा एंट्री करने के लिए तकनीकी कंप्यूटर ज्ञान नही मांगा गया है, ऑनलाइन डाटा एंट्री का कार्य कंप्यूटर ऑपरेटर से लिया जाए,जिसके लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर पदस्थ है,इसी के विरोध में 22 अक्टूबर से संघ द्वारा ऑनलाइन कार्य बंद कर सिर्फ अपने मूल कार्य करने हेतु प्रान्त, जिला और ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन सौपा गया है, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के मार्गदर्शन में संघ ब्लॉक इकाई भानुप्रतापपुर 22 अक्टूबर से समस्त ऑनलाइन कार्य बंद करने की सूचना पत्र ज्ञापन बीएमओ भानुप्रतापपुर को देकर सूचित किया गया है।अब केवल ऑफलाइन कार्य ही किया जाएगा।।

















Leave a Reply