Advertisement

महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई के सम्मान में

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई के सम्मान में

आज शनिवार को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा पर पुलिस लाइन झिंझरी  में खजुराहो सांसद  विष्णु दत्त शर्मा,कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने विधि-विधान और शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार के बीच ,हवन अनुष्ठान कर  शस्त्र -पूजन  किया।
       सांसद बी डी शर्मा ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ  शिशिर गेमावत ,जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, अपर कलेक्टर श्रीमति साधना परस्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, एस डी एम  प्रदीप कुमार मिश्रा और सी एस पी सुश्री ख्याति मिश्रा , डी एस पी आजाक  प्रभात कुमार शुक्ला, एस डी ओ पी अखिलेश गौर,रामरतन पायल, रामचंद्र तिवारी, चमनलाल आनंद,पीताम्बर टोपनानी, सुरेश सोनी,तहसीलदार आकाशदीप नामदेव सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। 

       दशहरा पर्व पर भारत की सदियों प्राचीन  शस्त्र-पूजन की  परंपरा रही है। जिसके तहत दशहरा विजयादशमी पर्व पर  पुलिस शस्त्रागार सहित जिले के थानों में भी पूरी भव्यता के साथ शस्त्र-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

        राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष का दशहरा पर्व महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित है। देवी अहिल्याबाई ने देश भर में जन-कल्याण के अनेक महती कार्य संपन्न करवाए‌ थे और इन कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई के योगदान से आज की पीढ़ी को अवगत करवाने और उनके सम्मान में दशहरा पर्व पर जिले भर में व्यापक स्तर पर शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम आयोजित हुए।

लोकमाता अहिल्याबाई का व्यक्तित्व, जीवन और चरित्र हम सबके लिये आदर्श है,,।
नित नई खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें एवं हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब करें संपर्क सूत्र 81033 06266

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!