Advertisement

79वीं वर्षगांठ पर संविधान पुरुष ठा. रामप्रसाद पोटाई स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता

छ.ग. विशेष संवाददाता :- राजेन्द्र मंडावी                                                          79वीं वर्षगांठ पर संविधान पुरुष ठा. रामप्रसाद पोटाई स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता

 

 

कांकेर। कन्हारपुरी में 79वीं वर्षगांठ पर संविधान पुरुष ठा. रामप्रसाद पोटाई की स्मृति में विशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 10 से 13 अक्टूबर 2024 तक होगी, जिसमें विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी, जैसे दौड़, कुश्ती, कबड्डी, लंबी कूद, रेस, रस्साकशी और कई अन्य प्रतियोगिताएं। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन में प्रमुख आकर्षण कबड्डी, कुश्ती, और रेस प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार और सम्मानित ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजन स्थल ग्राम कन्हारपुरी में डॉ. रामप्रसाद पोटाई का मैदान रहेगा।

इस कार्यक्रम में देवेधानी देवी देवताओं का आह्वान 9 अक्टूबर को किया जाएगा और विदाई 13 अक्टूबर को होगी। आयोजक समिति ने एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया है जिसमें ब्लड टेस्ट, ब्लड बैंक, और अन्य आवश्यक सेवाएं शामिल होंगी।

मुख्य आकर्षण :-

पुरुष और महिला वर्ग के लिए कुश्ती प्रतियोगिता (सभी वजन वर्ग) दौड़, लंबी कूद और रस्साकशी

विजेताओं को नकद पुरस्कार :- 2500 से लेकर 25,000 रुपये तक

 

समापन समारोह :-

12 अक्टूबर 2024 को कार्यक्रम का भव्य समापन होगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

आयोजन समिति :-

संविधान पुरुष ठा. रामप्रसाद पोटाई स्मृति समिति

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!