रिपोर्टर देवीनाथ लोखंडे-जिला बैतूल
महावीर इंटरनेशनल अपने स्थापना के 50 वे वर्ष में देश के सभी केंद्रों द्वारा इस गोल्डन जुबली वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष सेवा कार्य किए जा रहे हैं

इसी कड़ी में , “अमुधा” वीरां अधिवेशन इस वर्ष दुबई मे होने जा रहा है ।
अमुधा अधिवेशन,दुबई*- गोल्डन जुबली सेवा वर्ष* में संस्था का प्रचार प्रसार करने व सेवा और सामाजिक समरसता के एक साझा दृष्टिकोण के तहत दिलों और विचारों को जोड़ने का एक स्वर्णिम अवसर होगा इसमें देश भर से 130 वीराएं पहुँच कर इस अधिवेशन की प्रत्यक्षदर्शी बनेंगी
हमारा लक्ष्य समान विचारधारा वाले व्यक्तियो के साथ स्थायी, प्रभावशाली संबंध बनाना है, जो सकारात्मक सेवा कार्यों व परिवर्तनों के प्रति रुचि रखते हैं और हमारे साथ मिलकर सभी के उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहयोग देना चाहते हैं।
अमुधा अधिवेशन द्वारा संस्था दुबई निवासी समाजसेवी एवं व्यक्तियों के लिए एक सेतु के रूप में कार्य करेंगे जो हमारी प्रिय भारत भूमि के लिए योगदान करना चाहते हैं और समाज में एक सार्थक सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस पहल के माध्यम से संस्था एक वर्चुअल केंद्र स्थापित करने की आकांक्षा रखते हैं, जिससे वैश्विक साझेदार हमारे साथ मिलकर मानवीय सेवा कार्य कर सकें और जरूरतमंद समुदायों के विकास और सशक्तिकरण में योगदान कर सकें।
बैतूल से भी 12 वीराए, संकल्प केंद्र का प्रतिनिधित्व करने दुबई जाएंगी इसी तारतम्य में केंद्र की मीटिंग आयोजित की गई संकल्प केंद्र की सभी वीराओं ने दुबई जाने वाली वीराओं को अग्रिम शुभकामनाएँ देकर उत्साह वर्धन किया l दुबई जाने वाली वीराओं को अनुजा टीम की ओर से कई उपहारों के साथ गिफ़्ट हैम्पर दिये गए ।दुबई कार्यक्रम में वीरा सरला तातेड़ ,वीरा हंसा शाह , वीरा पूनम मेहता , वीरा आरती पगारिया , वीरा मंगला गोठी , वीरा साधना गोठी , वीरा विजया लुहाड़िया , वीरा प्रतिभा लुहाड़िया ,वीरा राजुल शाह , वीरा खुशबू शाह , वीरा मीनाक्षी शुक्ला , वीरा मानषी शुक्ला प्रमुख हैं।


















Leave a Reply