Advertisement

परभेली में ओपन चैलेंज दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम                                                         परभेली में ओपन चैलेंज दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

दुर्गूकोंदल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम परभेली में 7 और 8 अक्टूबर 2024 को ओपन चैलेंज दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष भी प्रतिवर्ष की तरह, खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए यह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

 

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों का प्रवेश शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। विजेता टीम को 10001 रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी मैडल प्रदान की जाएगी। वहीं, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली टीमों के लिए क्रमशः 70001 रुपये ट्रॉफी मैडल और 50001 रुपये की पुरस्कार राशि और चतुर्थ पुरस्कार 30001 दी जाएगी।

 

आयोजन की सफलताओं के पीछे आयोजक समिति के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसमें अध्यक्ष दिलीप नरेटी उपाध्यक्ष नरेंद्र उईके , सचिव हीरेसिंग ध्रुवा, समिति के सदस्य गण शामिल हैं।

 

कबड्डी प्रेमियों और टीमों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है। किसी भी खिलाड़ी को चोट लगाने से स्वयं की जिम्मेदार रहेगी खुद की जिम्मेदार यह कार्यक्रम खेल प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर होगा, जिसमें न केवल खेल की प्रतिस्पर्धा होगी, बल्कि समुदाय के बीच एकता और उत्साह भी देखने को मिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!