Advertisement

पलवल में बीजेपी की जन आशीर्वाद रैली

पलवल में बीजेपी की जन आशीर्वाद रैली

पलवल-01 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पलवल में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “…मैं पिछले लगभग 6 महीने से लगातार लोगों के बीच जा रहा हूं, उनसे मिल रहा हूं और मैं जब किसी गरीब के घर उनका आशीर्वाद लेने के लिए जाता हूं… मैं घर के अंदर जाने लगता हूं तो वहां प्रधानमंत्री आवास का बोर्ड लगा मिल जाता है… पानी का नल मिलता है, शौचालय मिलता है… गैस का कनेक्शन भी सरकार ने दिया है, बिजली भी उस घर में होती है… इलाज भी आयुष्मान योजना के तहत हो रहा है… मैं उस घर से बस लौटकर नहीं आता बल्कि खुश होकर आता हूं… हमने उस गरीब के जीवन को बदला है जिसे पिछली सरकारों ने उसके हाल पर छोड़ दिया था… यह सब 10 सालों में हुआ है, भाजपा की सरकार में हुआ है…”*

इसके साथ ही नायब सैनी ने कहा कि:
पलवल की ब्रजभूमि में पीएम का स्वागत,
इन 10 सालों में हरियाणा बहुत मजबूत हुआ,
आयुष्मान से जनता का इलाज हो रहा है,
हरियाणा विकास में नंबर वन,
बीजेपी सरकार ने 10 सालों में बहुत काम किया,
बीजेपी ने हर वादा पूरा किया,
पीएम के नेतृत्व में हमने गरीब के हालात बदले,
पिछली सरकारों ने जो बिगाड़ा हमने सुधारा है,
झज्जर में एम्स कैंसर सेंटर बनकर तैयार है,
रेवाड़ी में एम्स का काम शुरू हुआ,
10 साल में जितना किया उतना अब तक किसी ने नहीं किया,
नायब सैनी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा
झूठ बोल राज करो कांग्रेस का एजेंडा,
राहुल मोहब्बत की नहीं झूठ की दुकान लेकर आए हैं,

नायब सिंह सैनी ने कहा, “कांग्रेस यह सब करना तो दूर इन कामों की कल्पना भी नहीं कर सकती थी। कांग्रेस का एक ही सिद्धांत है। अंग्रेज कहते थे ‘फूट डालो और राज करो’ लेकिन कांग्रेस कहती है ‘झूठ बोलों राज करो’…”*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!