Advertisement

श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश के नेतृत्व में हजारों मृत गायो का आत्म शांति हेतु उज्जैन शिप्रा तट पर तर्पण किया।*

श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश के नेतृत्व में हजारों मृत गायो का आत्म शांति हेतु उज्जैन शिप्रा तट पर तर्पण किया।www.satyarath.com

उज्जैन, श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तेजुबाबा के नेतृत्व में हजारों मृत गायो कि मोक्ष प्राप्ति के लिए उज्जैन शिप्रा तट पर तर्पण किया। संगठन के द्वारा मृत गायों के अंतिम भूसंस्कार को लेकर बहुत ज्यादा रुचि दिखाई है संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि हमारा संगठन ने गौ माता के किए जा रहे अनादर को देखकर ही यह निर्णय लिया है कि अब गौ माता का अनादर नहीं होने देंगे और जहाँ तक संगठन के अधिकारी व सदस्य जुड़े वह गांव गांव शहर शहर जा कर लोगो को प्रेरित करें कि गौ माता को माता के रूप में स्वीकार कर उनका अंतिम भूसंस्कार कर इस प्रकार उन्हें जंगल मे फेक कर उनका अनादर ना करे उनका सम्मान करें उन्हें पूर्ण विधि विधान से बिदा करे अभी वर्तमान में गौ सेवा तो कई हिन्दू संगठनों द्वारा की जा रही लेकिन श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश मे अपना एक अलग ही काम कर पूरे विश्व मे परचम लहराया हैं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तेजुबाबा का कहना है कि पूरे देश मे गौ सेवा तो की जाती है और गौ माता को राष्ट्रीय माता भी घोषित करने की मांग चल रही लेकिन गौ माता की किसी दुर्घटना व अन्य कारणों से मृत्यु हो जाने के बाद गौ माता को माता कहने वाले हम लोग उन्हें कही दूर जंगलों में फेंक देते है और ये अभी तक चलता आ रहा है और आज भी ऐसी घटना होने पर गौ वंश दूर दराज के इलाकों में फेंक दिया जाते है और फिर उस मृत गौ वंश को कुत्ते नोच नोच कर खाते है यह हमारे धर्म की विडंबना कि हम जीवित रहते गौ माता कहते हैं और मरने है के बाद उसे जंगल में फिकवा देते । संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तेजुबाबा ने एवं उनकी पूरी टीम ने यह निर्णय लिया कि अब अब मध्यप्रदेश में कहीं पर भी गौ माता की मृत्यु हो जाने पर उन्हें जंगलों में फेकने की बजाए उन्हें समाधि दी जाएगा उन्हें सह सम्मान के साथ सनातन संस्कृति को। ध्यान में रखकर अंतिम संस्कार का कार्य किया जायगा यह निर्णय सात वर्ष पूर्व में लिया गया था जिसका प्रिणाम अच्छा आय और संगठन के माध्यम से हमने अभी तक हजारों गायों का अंतिम भूसंस्कार करवाया और लोगो को इस कार्य के लिए प्रेरित भी किया सभी सनातनियो ने इस कार्य की प्रसंशा की ओर भरपूर सयोग किया आज हमारा संगठन भारत का एक मात्र ऐसा संगठन जो गायों के अंतिम संस्कार को लेकर श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश सक्रीयता दिखाई है, जिसने गौ माता को उसका खोया सम्मान दिलाने के लिए गौ माता को माता के रूप में स्वीकार करते हुए गौ माता का अंतिम भूसंस्कार के इस पुनीत कार्य को करने के लिए आगे आया आज हमारा संगठन पूरे मध्यप्रदेश में कई जिलों व तहसीलों एवं ग्रामीणों में अपने पदाधिकारी व सदस्यों से गौ माता को लेकर एक अलग ही मिसाल कायम करते हुए उनके निधन होने पर गौ माता को लेजाकर सनातन संस्कृति से पूर्ण विधि विधान अंतिम भूसंस्कार की व्यवस्ता करता है संगठन हर समय गौ माता के लिए कई प्रकार की सेवा देता है जैसे 2500 के लगभग रोड एक्सीडेंट होने पर गायों को इलाज करवा चुका हैं एवं 2000 अधिक बीमार बे सहारा गॉयो का उपचार करवा चुका है, 500 से अधिक विकलांग बेसहारा गायों को गौ शाला में। स्थानांतरित करवा चुका है, गौ सेवा व गौ रक्षा का कार्य निरतंर 7 वर्षों से करता आ रहा है संगठन ने भव्य रूप लेलिया है आज हमारे संगठन से हजारों लाखों की संख्या में लोग जुड़े हैं और यह कार्य कर रहे हैं श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश के द्वारा अभी तक कि बेसहारा गौ माताओं के अंतिम भूसंस्कार करवाने के बाद उन्हें मोक्ष मील सके इस लिए प्रदेश अध्यक्ष तेजुबाबा ने शिप्रा तट पर तर्पण कर गौ माता के मोक्ष प्राप्ति की प्रथना की जिसमें 500 से अधिक बटुक ब्राह्मण व महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान दास जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी रामकृष्णनन्द गिरी महाराज, योगी विजयानन्द जी महाराज (बुलडोजर बाबा) संत श्री नीलेशनंद जी महाराज, अभय यादव, गंभीर सिंह, ज्योतिष आचार्य, ईश्वर सिंह चावड़ा, शंकर सिंह चौहान, जीतू रघुवंशी, रवि मिरदावल, राधेश्याम मुक्ति, सुनील जाट, शेखर भमुरिया,गोपाल जाट, अरुण पटेल, रवि चौधरी,भरत कीर, पंकज सिसोदिया जानकारी रितिक सोनगरा ने दी ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!