Advertisement

अभिव्यक्ति ” बाल अपराध व साइबर परिदृश्य पर परिचर्चा

विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम     कांकेर                                                   ”अभिव्यक्ति ” बाल अपराध व साइबर परिदृश्य पर परिचर्चा 

कांकेर। 28 सितंबर 2024 को कांकेर में “अभिव्यक्ति” के तहत एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसका विषय बाल अपराध और साइबर परिदृश्य था। यह कार्यक्रम आई. के. एलिसेला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के आदेशानुसार आयोजित किया गया। इसमें श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), दीपक सॉव (यातायात प्रभारी), सउनि शशिकला साहू (महिला रक्षा टीम प्रभारी), महिला प्रधान आरक्षक शौसिल्या टेकाम और उनकी टीम, यातायात टीम ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन पी. एम. श्री नरहरदेव स्कूल कांकेर में किया गया, जहां स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा और बच्चों के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। चर्चा के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर दिए गए। बच्चों के इस सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रचना श्रीवास्तव, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!