Advertisement

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित हुई गोष्ठी

संवाददाता:करनेश सिंह पुरवा उन्नाव!

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित हुई गोष्ठी

 पुरवा उन्नाव!
असोहा विकास खण्ड के शाहपुर व लेगड़ाखेड़ा गांव के बूथ पर दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी में पहुंचे एम एल सी रामचन्द्र प्रधान,ने लोगो को किया सम्बोधित ।
विधान परिषद सदस्य रामचन्द्र प्रधान क्षेत्र के शाहपुर व लेंगड़ा खेड़ा गांव पहुंचे, इस दौरान गोष्टी में लोगो को सम्बोधित किया, साथ ही पौधा रोपड़ भी किया। लोगो को सम्बोधित करते हुए, उन्होंने कहा की एकात्म मानववाद के प्रेणास्रोत प०दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने का सपना देखा था

, उसको आज भाजपा साकार कर रही हैं, गरीब कमजोरो को समृद्धिशाली बनाते हुए समाज में बराबरी का दर्जा भी दिला रही है। एम एल सी, रामचंद्र प्रधान ने इस दौरान पौधा रोपण महाअभियान के तहत पौधे वितरित करते हुए वरिष्ठ नेता संजय शुक्ला की प्रशंसा की और कहा कि आज के दौर में ऐसा अभियान निरंतर चलाना बड़ी बात है, ऐसे अभियान में आज दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संकल्प लेना है, कि सब परायावर्ण प्रकृति हित में सबको पौध लगाते हुए उसकी रक्षा करना है। वरिष्ठ नेता संजय शुक्ला ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज मोदी सरकार दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार कर रही गरीब, शोषित,अभावग्रस्त, वंचितो का स्वाभिमान सम्मान बढ़ाते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में ला दिया है। इस दौरान भाजपा के सैकड़ों सदस्य बनाए गये है, उन्हें पार्टी की विचारधारा समझायी गयी है,वा पौधा रोपण महाअभियान के तहत सभी को पौधे प्रदान किए गये। इस दौरान मुख्य रूप से दीपू बाजपेई, शिवकुमार चौरसिया, पप्पू शुक्ला,बउवा लोधी, प्रेम रावत, रज्जन लोधी, सुनील शुक्ल, बृजलाल रावत, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन महामंत्री रोहित शुक्ला ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!