Advertisement

भाजपा सभी जाति व वर्गो को साथ लेकर चलने वाली पार्टी :- बगड़ी

 इंद्रपाल सिंह –कोटपुतली  राजस्थान

भाजपा सभी जाति व वर्गो को साथ लेकर चलने वाली पार्टी :- बगड़ी

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महाभियान
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी पहुँचे कोटपूतली
कस्बे के मुख्य बाजारों में जनसम्पर्क कर आमजन व व्यापारियों को जोड़ा भाजपा से
नगर परिषद पार्क में किया पौधारोपण
कहा :- हरियाणा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगायेगी भाजपा
कोटपूतली, 25 सितम्बर 2024

एकात्म मानववाद व अन्त्योदय के प्रणेता जनसंघ संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अन्त्योदय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में सदस्यता अभियान के अन्तर्गत एक दिवसीय महाभियान का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी व सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी डॉ. श्याम अग्रवाल कोटपूतली पहुँचे। बगड़ी व अग्रवाल ने कस्बे के मुख्य बाजारों में डोर टु डोर जनसम्पर्क कर व्यापारियों व आमजन को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कस्बा स्थित नगर परिषद पार्क में जनसम्पर्क भी किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये बगड़ी ने कहा कि पं. उपाध्याय के मिशन पर आगे बढऩे वाली भारतीय जनता पार्र्टी अन्त्योदय के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। इसी अवसर पर एक दिवसीय विशेष अभियान भी चलाया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव में भाजपा जीत की हैट्रिक लगायेगी। वहीं नये जिलों को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार उचित निर्णय लेकर सही जिले बनायेगी। कोटपूतली पहुँचने पर विधायक कार्यालय पर बगड़ी व अग्रवाल का विधायक प्रतिनिधि करण पटेल के नेतृत्व में माला, साफा व तलवार भेंटकर स्वागत किया गया। वहीं बगड़ी का पूर्व जिला पार्षद धूड़सिंह शेखावत के नेतृत्व में भी स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता यादराम जांगल, रविन्द्र सिंह शेखावत, एड. उदयसिंह तंवर, मण्डल अध्यक्ष एड. रमेश रावत, उप प्रधान प्रतिनिधि एड. राजेन्द्र रहीसा, पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी, कमल सैनी, भाजयुमो जिला संयोजक कमल कसाना, अरूण सैनी, सौरभ सिंह शेखावत, कपिल शर्मा, दिनेश मित्तल, रघुवीर गोयल, हेमन्त राठौड़, जे.पी. कोटिया, अमरसिंह राठौड़, शशि मित्तल, सोनू चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!