Advertisement

राजन दुष्यंत होगें कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नये पुलिस कप्तान

रिपोर्टर –इंद्रपाल सिंह
जिला – कोटपुतली

राजन दुष्यंत होगें कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नये पुलिस कप्तान

वंदिता राणा को लगाया अजमेर, केकड़ी जिले का अतिरिक्त प्रभार

कोटपूतली,

राज्य सरकार द्वारा रविवार देर रात्रि 58 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। उक्त सूची में कोटपूतली-बहरोड़ जिले की पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा का स्थानान्तरण कर अजमेर लगाया गया है। साथ ही उन्हें केकड़ी जिले का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं भीलवाड़ा से आईपीएस अधिकारी राजन दुष्यंत का कोटपूतली-बहरोड़ स्थानान्तरण किया गया है। उल्लेखनीय है कि दुष्यंत राजस्थान के अजमेर के मूल निवासी है। दुष्यंत जुलाई 2017 में आरपीएस से प्रमोट होकर आईपीएस बने थे। उन्होंने बीएससी व एमबीए तक की पढ़ाई की है। दुष्यंत को विगत फरवरी में ही पाली से स्थानान्तरण कर भीलवाड़ा लगाया गया था। इससे पूर्व वे चितौडगढ़़, जोधपुर वेस्ट, श्री गंगानगर, जोधपुर ग्रामीण, कोटा ग्रामीण, पाली में भी कार्यरत रह चुके है। वर्ष 2017 में प्रमोट होने के बाद निरन्तर दुष्यंत को विभिन्न जिलों का प्रभार दिया जा चुका है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!