Advertisement

अम्बेडकरनगर,राम अवध स्मारक पीजी कॉलेज कसदहां शुकुलबाजार की छात्रा को मिला गोल्ड मेडल

www.satyarath.com

अम्बेडकरनगर,राम अवध स्मारक पीजी कॉलेज कसदहां शुकुलबाजार की छात्रा को मिला गोल्ड मेडल,

 

www.satyarath.com

अम्बेडकरनगर जनपद के अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों में शुमार राम अवध स्मारक पीजी कॉलेज कसदहां शुकुलबाजार की परास्नातक (एमए शिक्षाशास्त्र) की छात्रा अनामिका राय ने विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। विश्वविद्यालय परिसर में समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रा अनामिका राय को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। अनामिका ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय के शिक्षकों के अलावा माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। वहीं छात्रा की सफलता पर महाविद्यालय के संरक्षक सपा विधायक त्रिभुवन दत्त प्रबंधक बदमा देवी तथा निदेशक राहुल दत्त यशवर्धन के अलावा महाविद्यालय के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। निदेशक राहुल दत्त यशवर्धन ने कहा कि छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए, जिससे सफलता अवश्य मिलती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!