Advertisement

सोनभद्र -स्वास्थ्य सेवाओं की सुधरेगी सेहत, स्वास्थ्य विभाग को मिले 18 नए संविदा चिकित्सक

स्वास्थ्य सेवाओं की सुधरेगी सेहत, स्वास्थ्य विभाग को मिले 18 नए संविदा चिकित्सक

 

सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

अब तक रिक्त पड़े पदों के कारण जिला की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं गड़बड़ाई हुई थी लेकिन अच्छी खबर यह है कि जिले में एनएचएएम के माध्यम से 18 संविदा चिकित्सकों का मेरिट के आधार पर चयन कर लिया गया है

 

• बेपटरी हुई स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार होने की उम्मीद जगी

 

अब तक रिक्त पड़े पदों के कारण जिला की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं गड़बड़ाई हुई थी लेकिन अच्छी खबर यह है कि जिले में एनएचएएम के माध्यम से 18 संविदा चिकित्सकों का मेरिट के आधार पर चयन कर लिया गया है। इन चिकित्सकों की मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर, अर्बन पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर व एनआरसी में तैनाती कर दी गई है। चिकित्सकों के नियुक्ती से बेपटरी हुई स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार होने की उम्मीद जगी है। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को बेहतर सेवाएं नहीं मिल पा रही थी, अधिकांश मामलों में मरीजों को रेफर करना पड़ता था, जिससे मरीज व परिजनों पर अनावश्यक आर्थिक भार भी पड़ रहा था लेकिन चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद अब दूर-दराज से आने वाले मरीज व परिजनों को भी बेहतर इलाज मिलने से राहत मिल सकेगी। रिक्त पद भरने को लेकर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार मांग की जा रही थी।इस दौरान सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि “45 चिकित्सकों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था। जिसमें से एक को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जबकि 18 चिकित्सकों की मेरिट के आधार पर चयन कर लिया गया है। एनएचएम की तरफ से इन चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि इन चिकित्सकों में से चार चिकित्सकों को मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के संचालन के लिए भेजा गया है। जबकि अर्बन पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जिला अस्पताल, एनआरसी में भी अन्य चिकित्सकों को भेजा गया है। कहा कि चिकित्सकों की नियुक्ति हो जाने से काफी हद तक अगला कमी दूर कर हो जाएगी। इसके अलावा चिकित्सकों के मिलने से ट्रामा सेंटर के संचालन की भी उम्मीद जग गई है।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!