Advertisement

गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, दर्जनों गांव प्रभावित

गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, दर्जनों गांव प्रभावित

रिपोर्टर: सन्तोष शर्मा

Ballia: गंगा ने दिखाया अपना रौद्र रूप, गंगा नदी की उफंती लहरें हाई फ्लड लेवल छूने को आतुर दिख रही हैं। गंगा की बाढ़ से बैरिया व बलिया तहसील के दर्जनों गांव प्रभावित हो चुके हैं। गंगा की बाढ़ से पांडेपुर, दया छपरा, गोपालपुर उदयी छपरा,.प्रसाद छपरा, दुबे छपरा,.सुघर छपरा,.सहित पुरा इलाका गंगा की बाढ़ के पानी से घिर चुका है। तटवर्ती इलाकों के सभी संपर्क मार्ग मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले सभी रास्ते गंगा के बारे में डूब चुके हैं। आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है। गंगा के रौद्र रूप से लोगों में दहशत है। गंगा में आई अचानक बाढ़ से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। दुबे छपरा में बाढ़ चौकी स्थापित है। सरकार के सभी विभागीय कर्मचारी बाढ पीड़ितों की सेवा के लिए 24 घंटे मौजूद हैं उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने बताया की बाढ़ पीड़ितों कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए लेखपाल, कानूनगो, डॉक्टर व बाढ़ विभाग के अधिकारियों को बाढ़ चौकियो पर 24 घंटे तैनाती की गई है। जान माल का नुकसान न हो इसके लिए लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा जा रहा है। फिलहाल गंगा में बढ़ाव जारी है।

मंगलवार की शाम 4:00 बजे केंद्रीय जल आयोग गायघाट गेज पर गंगा का जल स्तर 59.490 मीटर दर्ज किया गया और गंगा आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ाओ पर ही जबकि यहां हाई लेवल 2016 में 60.390 रिकॉर्ड किया गया था।
पीजी कॉलेज दुबे छपरा और पी एन इंटर कॉलेज दुबे छपरा सहित क्षेत्र के सभी विद्यालय बाढ़ के पानी से पूरी तरह घीर चुके हैं। सभी विद्यालयों के अंदर पानी प्रवेश कर चुका है। बाढ़ से घिरे सभी गांवो में बिजली कट जाने से लोगों को अंधेरे में गुजारा करना पड़ रहा है, जिससे विषैले जीव जंतुओं का खतरा बना हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!