Advertisement

सुसनेर : वाहन रैली में आए समस्त कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रहार किया।

www.satyarath.com

दिनांक : 16.9.2024

दिन : सोमवार 

सत्यार्थ न्यूज 

रिपोर्टर : मनोज कुमार माली सुसनेर 

• वाहन रैली में आए समस्त कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रहार किया।

• जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर साधा निशानानलखेड़ा से सुसनेर तक निकाली किसान न्याय यात्रा व टेक्टर रैली।

www.satyarath.com

सुसनेर : भाजपा सरकार किसानो को समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दे। सोयाबीन का भाव 6 हजार रुपए करें। सरकार ने किसानो की आय दोगुनी करने की केवल बाते की। काम कुछ नहीं किया। चुनाव मे कहा था की गेहूं 27 सौ रूपये धान 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल खरीदेंगे। लेकिन दाम पर खरीदी नहीं हुई। यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को मिडिल स्कूल ग्राउंड मे आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। मध्य प्रदेश में किसानों की स्थिति गंभीर होती जा रही है। और भारी भरकम बिजली बिल को कम करने तथा प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांगों और खासकर सोयाबीन की फसल का गिरता बाजार भाव और अन्य कृषि उत्पादों के लिए एमएसपी की कमी किसानों को परेशान कर रही है। कई किसान कर्ज में डूबे हुए हैं और लागत से कम दाम मिलने की वजह से उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। 9 महीने मे भाजपा ने एक भी वचन का पालन नहीं किया प्रदेश मे भ्र्ष्टाचार चरम पर हैँ बिना लिए दिए प्रदेश मे कोई नियुक्ति नहीं होती मे अपने इस बयान पर कायम हु मुझसे माफ़ी मांगने की बात कही जा रही हैँ। मे तैयार हु लेकिन प्रदेश मे जिन अधिकारियो की जिले मे नियुक्तियां हैँ उनमे से 20 का नार्को टेस्ट करवा दे अगर वो क्लियर हुए तो मे माफ़ी मांगूगा और नहीं तो क्या मुख्यमंत्री स्तीफा देंगे। इसके बाद राज्यपाल के नाम एसडीएम मिलिंद ढोके को ज्ञापन सौपा गया। कार्यक्रम का संचालन विधायक भैरोसिँह परिहार बापू एवं आशीष त्यागी ने किया तथा आभार कांग्रेस जिला बंशीलाल पाटीदार ने माना।

ये भी थे उपस्थित…

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक दिनेश गुर्जर, महिदपुर विधायक दिनेश जैन बोस, तराना विधायक महेश परमार, पूर्व विधायक आगर विपिन वानखेड़े, पूर्व सांसद नारायणसिंह आमलाबे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजगढ़ चंदरसिंह सौंधिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सरदार सिंह खेजड़ी , विधानसभा संगठन मंत्री आशिकहुसेन बोहरा, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा चितरंजनसिंह, पूर्व पार्षद फ़क़ीरमोहम्मद खान, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद कुरेशी, विष्णु पाटीदार, बाबूलाल बंसिया, अर्जुनसिंह गोपालपुरा आदि उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!