Advertisement

वाराणसी : पीएम के जन्मदिवस पर सीएम योगी आ रहे काशी, बाबा विश्वनाथ व माँ गंगा का लेंगे आशीर्वाद…

www.satyarath.com

• पीएम के जन्मदिवस पर सीएम योगी आ रहे काशी, बाबा विश्वनाथ व माँ गंगा का लेंगे आशीर्वाद…

www.satyarath.com

वाराणसी : सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं इसे लेकर प्रशसनिक अमला अलर्ट हो गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों नें शनिवार को गोदौलिया से दशाश्वमेध तक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

www.satyarath.com

सीएम योगी मंगलवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन कर पीएम के दीर्घायु की कामना करेंगे। वहीं सीएम माँ गंगा की पूजा कर उनका आशीर्वाद ले सकते हैं। इसके साथ ही सीएम सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक कर कानून व्यवस्था व जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सीएम गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक स्वच्छता अभियान भी चलाएंगे।

www.satyarath.com

निरीक्षण करने वाले अधिकारियों में अपर पुलिस आयुक्त डॉ. एस चिनप्पा, अपर पुलिस आयुक्त प्रोटोकॉल आकाश पटेल एडीसीपी काशी ज़ोन नीतू कादयान व नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!