विशेष संवाददाता राजेन्द्र मंण्डावी राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में शा. उच्च. मा. वि. लेंडारा को मिले 6 रजत पदक 
कांकेर जगदलपुर में 8 से 11 नवंबर तक आयोजित शालेय राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लेंडारा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के कोच हेमंत चक्रधारी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में 9 खिलाड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया था। इनमें से 6 खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 रजत पदक जीते।
प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से कोच हेमन्त चक्रधारी, जिला खेल अधिकारी आबिद खान, संस्था प्रमुख डी सी नाग एवम स्कूल के समस्त स्टाफ, ने उन्हें बधाई दी और उनके अनुशासन व समर्पण की सराहना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय और पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस कराया है।


















Leave a Reply