Advertisement

बेल्हा में भी भेड़िया आने की संभावना,बकरी पर हमले से लोग लगा रहे हैं भेड़िया होने का अनुमान

प्रतापगढ/बेल्हा
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)

बेल्हा में भी भेड़िया आने की संभावना,बकरी पर हमले से लोग लगा रहे हैं भेड़िया होने का अनुमान

बेल्हा। नगर कोतवाली इलाके के गोपालापुर गांव में आधी रात को जंगली जानवर ने घर के बाहर बधी बकरी पर हमला कर दिया और उसे अपना निवाला बना लिया और दूसरी बकरी पर हमला किया तब गांव में लोगों ने हल्ला मचाना शुरू किया। कुछ ग्रामीणों ने जब जंगली जानवर को खदेड़ा तब जानवर ग्रामीणों पर हमलावर हो गया। ग्रामीणों ने हमले की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी।
मौके पर वन विभाग के अफसर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वन विभाग ने बताया की हमला किस जानवर का है इसको लेकर कुछ साफ रूप से नहीं कहा जा सकता मामला अभी वन विभाग के जांच तक कुछ साफ नहीं कहा जा सकता की हमला भेड़िए का है या सियार का या फिर और किसी जानवर का।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!