Advertisement

बच्ची से अश्लील हरकत में 70 वर्ष का बुजुर्ग बंदी

बच्ची से अश्लील हरकत में 70 वर्ष का बुजुर्ग बंदी

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़

दुकान पर टाफी लेने गई 10 साल की बच्ची के साथ 70 वर्ष के बुजुर्ग दुकानदार ने अश्लील हरकत कर दी। उसकी हरकत को किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो देख पुलिस हरकत में आई और सम्बंधित को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार के मुताबिक पॉक्सो एक्ट के साथ एससी-एसटी एक्ट तहत अपराध दर्ज किया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला ले जाकर अपराधी को जल्दी सजा दिलाई जाएगी।
कस्बे के मोहल्ला तरपतपुर निवासी बुजुर्ग अनवर खां (70) की मोहल्ले में ही किराने की दुकान खोले हुए है। मंगलवार शाम एक 10 वर्षीय दलित नाबालिग बच्ची अनवर की दुकान पर सामान लेने गई थी। बच्ची को बुजुर्ग दुकानदार काफी देर तक बहलाता फुसलाता रहा तथा टाफी देकर उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा।
तब तक एक बच्चा और पहुंच गया तो बच्ची उसके चंगुल से छूट सकी। उसकी गंदी हरकत का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उधर बच्ची घर पहुंची और अपनी मां को बताया। मोहल्ले वालों का कहना है यह कई बच्चियों के साथ शर्मनाक कृत्य कर चुका था और बार बार बच जाता था।
वीडियो मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और पीड़िता की मां की तहरीर पर अनवर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74,पॉस्को एक्ट तथा एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पाण्डेय का कहना है आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!