गुटबाजी में प्रधानाध्यापिका व शिक्षक निलंबित किए गए
रिपोर्टर ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़
बाराबंकी। स्कूल में गुटबाजी के चलते प्रभावित हो रहे शिक्षण कार्य को लेकर आई जांच रिपोर्ट के बाद बीएसए ने कार्रवई की है। बीएसए ने विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका के साथ एक दूसरे विद्यालय के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। बीएसए की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।
बंकी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बनवा में प्रधानाध्यापिका, सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र के बीच काफी समय से गुट बाजी चल रही थी। जिसका असर बच्चों के पठन पाठन पर पढ़ा था।
विद्यालय में पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई थी। इसे लेकर ग्रामीणों व अभिभावकों ने इसकी शिकायत बीएसए से की गई थी। बीएसए द्वारा कराई गई जांच में शिकायत सही पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी देवी को निलंबित कर दिया। पूरेडलई ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक एजाज अहमद को भी निलंबित किया गया है। एजाज को अयोध्या की एक अदालत ने छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में तीन साल की सजा सुनाई थी। इतना ही नहीं दोषी शिक्षक पर सीएम योगी के खिलाफ भी नकारात्मक टिप्पणी करने का आरोप है। जिसके कारण बीएसए ने सहायक अध्यापक एजाज अहमद को भी निलंबित किया है।















Leave a Reply