ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा
दादरी, दादरी
देश के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करवाएं-: कन्हैयालाल चौधरी
दादरी, भारतीय जनता पार्टी की दादरी विधानसभा की बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने शिरकत की, बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर किरण कलकल ने की।दादरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान में मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि आम जनता को अपने आने वाले सुरक्षित भविष्य को देखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका दुनिया भर में बज रहा है और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नेतृत्व में आम जनता के लिए विभिन्न प्रकार के फैसले लिए जा रहे हैं

और जनहित की जनकल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाया जा रहा है यह अपने आप में अद्भुत है।मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी मेहनत के साथ हर बूथ पर लोगों को जागरूक करना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने हेतु जागरूक करना चाहिए।की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉक्टर किरण कलकल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर घर-घर जाकर उनका प्रचार प्रसार करना चाहिए। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बहुत ही थोड़े समय में जनता जनार्दन के लिए एक से बढ़कर एक जनकल्याणकारी फैसले किए हैं उससे आम जनता में काफी खुशी है और आम जनता तीसरी बार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को लेकर आ रही है इसको लेकर कार्यकर्ता अति उत्साहित ना हो और प्रत्येक बूथ पर हर एक कार्यकर्ताओं को एक-एक व्यक्ति से मिलना चाहिए। की बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, भाजपा नेत्री बबीता फोगाट, जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार, रवि गर्ग, दादरी विधानसभा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मंडलों के पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक बाबूलाल शर्मा समेत दादरी विधानसभा के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख मौजूद रहे।
















Leave a Reply