Advertisement

पीड़ित को मिले मुआवजा- रंजन प्रसाद सिंह

इंसाफ मंच का राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल माॅब लींचिंग में घायल सजलूम कुरैशी से मिला, दिलाया न्याय दिलाने का भरोसा

जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं तो होगा एसपी के समक्ष धरना-प्रदर्शन- नेयाज अहमद

पीड़ित को मिले मुआवजा- रंजन प्रसाद सिंह

राजीव कुमार सिन्हा
ताजपुर/समस्तीपुर
ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के रहीमाबाद वार्ड-3 निवासी सजलूम कुरैशी के साथ विगत दिनों विद्यापतिनगर थाना के मऊ बाजार में माॅब लींचिंग की घटना हुई थी। गौकशी का आरोप लगाकर उन्हें बेरहमी से मारा-पीटा जा रहा था। बगल से गुजर रही 112 की पुलिस मरनासन्न अवस्था में भीड़ से छुड़ाकर उन्हें अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया। इस मामले में विद्यापतिनगर थाना में 114/24 दर्ज किया गया था।

घटना की जानकारी मिलने पर इंसाफ मंच एवं भाकपा माले की एक राज्य स्तरीय संयुक्त टीम इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, संयुक्त सचिव पप्पू खान, इंसाफ मंच नेता रंजन प्रसाद सिंह, मो० अबुबकर, भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मो० एजाज आदि के नेतृत्व में उनके घर पर जाकर उनसे मुलाकात किया तथा घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
तत्पश्चात एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नेताओं ने विडियो फूटेज के आधार पर माॅब लींचिंग का धारा जोड़ने, तमाम दोषियों का नाम जोड़ने एवं गिरफ्तार करने, गिरती कानून-व्यवस्था को सुधारने, बकरे की मांस व्यापारी को सुरक्षा देने की मांग की है।


इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष मो० नेयाज अहमद ने कहा है कि घटना दुखद एवं निंदनीय है और इंसाफ मंच दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा है कि जदयू एवं भाजपा की डबल इंजन की बिहार सरकार में कानून- व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। बदमाश एवं दंगाई शक्ति खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रही है। अपराध चरम पर है और सुशासन की प्रशासन इसे रोक पाने में असमर्थ है। बिहार में तेजी से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। बढ़ती हत्या- अपराध से पूरा बिहार आहत है।
उन्होंने कहा कि इंसाफ मंच एवं भाकपा माले पीड़ित को न्याय दिलाने की पक्षधर रही है और पीड़ित सर्जमूल कुरैशी को अवश्य न्याय दिलाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित को मुआवजे की मांग को लेकर भाकपा माले के साथ मिलकर समस्तीपुर एसपी के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने एवं डीआईजी से प्रतिनिधिमंडल मिलने की घोषणा की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!