सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक विवाहित ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार उसकी शादी किशननाथ के साथ हुई थी और युवक की जब बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर की नौकरी लग गई तो उसको लगातार कम दहेज को लेकर परेशान किया जाने लगा 10 लाख रुपए नगदी और कार की डिमांड की गई, मांग पूरी नहीं होने पर उसको बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति किशन नाथ जेठ हडमान नाथ सास इमरती देवी ननद विमला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और थाना अधिकारी इंद्र कुमार मामले की जांच करंगे।


















Leave a Reply