Advertisement

बीकानेर-आज श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 संयुक्त मंडल कार्यशाला बैठक संपन्न हुई।

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

आज श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 संयुक्त मंडल कार्यशाला बैठक संपन्न हुई।

भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर 1 सितंबर से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय पर आज सदस्यता अभियान 2024 मंडल कार्यशाला बैठक में विधायक ताराचंद सारस्वत एवं जिला सह संयोजक श्याम पंचारिया , सरोज प्रजापत,श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुवात की। सदस्यता अभियान के विधानसभा संयोजक हेमनाथ जाखड़,महामंत्री महेश राजोतिया,जगदीश पारीक ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बैठक में सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक श्याम पंचारिया व सरोज प्रजापत ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा बताया कि प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने हैं। इसके लिए हर बूथ पर एक प्रभारी व एक सह प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है। बैठक में सदस्यता ग्रहण करने के लिए दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल, नमो ऐप व क्यू आर कोड के माध्यम से सदस्यता अभियान को सफल बनाया जाएगा। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी सदस्यता अभियान में नए सदस्य बनाने के साथ साथ पुराने सदस्यों को भी पुन: सदस्यता लेनी होगी एवं प्रत्येक बूथ में कम से कम दो सौ और अधिकतम की कोई सीमा नहीं हैं लक्ष्य समय से पहले पूरा करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए । कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक सुरेंद्र चुरा ने किया। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत,श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार,नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा जिला महामंत्री एवं जिला सह संयोजक सदस्यता अभियान बीकानेर देहात श्याम पंचारिया,सरोज देवी प्रजापत,जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी,कुंभाराम सिद्ध,पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं,पूर्व नगरपालिका चेयरमैन रामेश्वर पारीक,किशन गोदारा,मोहन कुलडिया, धुडाराम डेलू,मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत,शिव जोशी,महेंद्र सिंह,गिरधारी लाल गोदारा,मंडलों के महामंत्रीगण, विधानसभा संयोजक हेमनाथ जाखड़ सहित मंडल संयोजक,जिला परिषद सदस्यगण, सरपंचगण,पंचायत समिति सदस्यगण,पार्षदगण,बूथ अध्यक्षगण सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!