Advertisement

संकुल कुर्री में प्रतिभावान बच्चों का किया गया सम्मान

संवाददाता पुनीत मरकाम कांकेर ✍️                                                                                           संकुल कुर्री में प्रतिभावान बच्चों का किया गया सम्मान

भानुप्रतापपुर विकासखंड के संकुल केंद्र कुर्री में विगत दो सत्रों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बच्चों का सम्मान समारोह प्राथमिक शाला तेतापारा भोड़िया में आयोजित किया गया । उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहा है हमर लक्ष्य कार्यक्रम के कारण जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के नए आयाम गड़े जा रहे हैं , इसके तहत संकुल केंद्र कुर्री के संकुल प्रचार्य छगनलाल नागे ,संकुल समन्वयक दिकपाल ठाकुर के सहयोग एवं मार्गदर्शन से पिछले सत्रों में संकुल कुर्री के विभिन्न शालाओं के बच्चों का चयन हुआ, जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय में नयापारा कुर्री के दो बच्चे,प्रयास विद्यालय में माध्यमिक विद्यालय कुर्री की एक बालिका जे ई ई परीक्षा में हायर सेकेंडरी स्कूल कुर्री की एक बालिका, विभिन्न शालाओं से एकलव्य विद्यालय हेतु 7 बच्चे एवं एन एम एम एस ई छात्रवृत्ति परीक्षा में माध्यमिक विद्यालय कुर्री के पांच बच्चों का चयन हुआ है ।

इन सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर संकुल परिवार द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर सुनाराम तेता,विशेष अतिथि खंड स्त्रोत समन्वयक राधेलाल नूरेटी, ग्राम पंचायत भोड़िया के सरपंच एवं समस्त के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ,सदस्य,सभी शालाओं के प्रधान पाठक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में पालक एवं ग्रामीण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन एफ एल एन. एस आर जी श्री शेख अमजद द्वारा किया गया ।

सम्मान समारोह में स्थानीय निवासी प्रधान पाठक घोठा अशोक तेता द्वारा अपने पिताजी के स्मृति में विधालय को माइक सेट प्रदान किया गया एवं अन्य शिक्षकों द्वारा भी बच्चों को कई उपहार दिए गए ।

समन्वयक संकुल कुर्री ने बताया कि शिक्षकों की समर्पित मेहनत खंड शिक्षा अधिकारी सदे सिंह कोमरे , एवं सहायक खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश शोरी के मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त हुई । सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता एवं ग्रामीणों की सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!