सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव रीड़ी निवासी एक विवाहिता की होने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है। रीड़ी निवासी नोरंगराम राम ने पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार बाना गांव के खेत में काश्त करता है और परिवार सहित वहां रहता है 29 जुलाई को रात्रि 11 बजे उसकी पुत्रवधू 19 वर्षीय तारा पत्नी शिवलाल गायब हो गई थी। हमारे द्वारा लगातार प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं मिली और उन्हें सूचना मिली की पलाना निवासी राकेश पुत्र मदनलाल उसकी पुत्रवधू तारा को बहला फुसलाकर ले गया है। युवक द्वारा पहली बार भी इस तरह की घटना को विवाहिता के पीहर से अंजाम भी दिया गया था जिसके बाद माफी मांगने पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई थी। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है और मामले की जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौप दी गई है।


















Leave a Reply