Advertisement

डेंगू से दो की मौत के बाद जागा प्रशासन ।

राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर

डेंगू से दो की मौत के बाद जागा प्रशासन । एडीएम और सीएस ने सीएचसी हसनपुर के डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण ।

एंकर : समस्तीपुर में इन दिनों डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है । हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में डेंगू से दो मरीज की मौत के बाद जागा प्रशासन ।हसनपुर में डेंगू मरीज के बढ़ते तादात के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। इसको लेकर एडीएम आपदा और सिविल सर्जन सीएचसी हसनपुर पहुंच कर डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने दवा की उपलब्धता, डेंगू जांच, साफ सफाई और मरीजों को मिलने वाले खाने के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान मौजूद डॉक्टर से डेंगू मरीजों को होने वाले उपचार में कोताही नहीं बरतने की सलाह दी। सीएस ने कहा की डेंगू से बचाव के लिए प्रखंड क्षेत्र में फागिंग किया जा रहा है । जगह जगह ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है। सीएचसी में जांच और उपचार की समुचित व्यवस्था है ।

लोगों को डेंगू के लक्षण दिखाई पड़ने पर सीएचसी आकर जांच कराने की सलाह दी । वंही एडीएम आपदा राजेश कुमार ने कहा कि डेंगू के बढ़ते मरीज को देखते हुए बैठक की गई है । स्क्रीनिंग में अब तक 17 मरीज पाए गए है । जिनमें 2 मरीज की मौत हो गई है । ऐसे में हमारा मकशद डेंगू के सोर्स पॉइंट को खत्म करना । इसके लिए जागरूकता जरूरी है । इसके लिए चार टीम बनाई गई है । इन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!