Advertisement

बिजली नहीं लगने के कारण ग्रामीण जन आक्रोश फूट पड़ा

शहडोल से ब्यूरो चीफ राजेश कुमार यादव की रिपोर्ट

बिजली नहीं लगने के कारण ग्रामीण जन आक्रोश फूट पड़ा

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले अंतर्गत ब्योहारी विकास खंड के ग्राम पंचायत कुम्हिया के आदिवासी आज देश को स्वतंत्रता हुए 78 वर्ष पुरे हो चुके हैं पर खेद की बात है आज भी विकास की धारा से बहुत दूर है इस संबंध में कयी समाचार पत्रो प्रकाशित हुआ था और विगत वर्ष विकास यात्रा के दौरान विधायक शरद जुगलाल कोल जल्द से जल्द बिजली लगवाने का आश्वासन दिया था लेकिन डेढ़ वर्ष बीत चुके लेकिन आज दिनांक तक बिजली नहीं लगने के कारण ग्रामीण जन आक्रोश फूट पड़ा

और विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक शरद जुगलाल कोल से शिकायत की जिसमें विधायक ने बरसात खत्म होते ही बिजली लगवाए जाने का आश्वासन दिया इस ग्राम पंचायत के सरपंच शैलेन्द्र मिश्रा ने मांग की है कि अगर तीन माह के अंदर बिजली नहीं लगी तो समस्त ग्राम वासी सहित धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!