Advertisement

बीकानेर-बिग्गा में रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, 242रक्तदाताओं ने दी स्व. मदनलाल मेघवाल को श्रद्धांजलि

सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में नेहरू युवा मंडल द्वारा आयोजित स्वर्गीय मदनलाल मेघवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर स्वर्गीय मदनलाल मेघवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।शिविर का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, बृजलाल तावनिया, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, बजरंग लाल ओझा, सहित दिवंगत मदनलाल के परिवारजन और डॉक्टर कुलदीप मेहरा द्वारा किया गया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने भी स्वर्गीय मदनलाल मेघवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।शिविर में पहुंचे अतिथियों ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए युवाओं को प्रेरित किया। राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है और यह एक महान पुण्य का कार्य है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी रक्तदान को जीवन रक्षा का सबसे बड़ा कार्य बताते हुए सभी को जीवन में रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।शिविर में पीबीएम अस्पताल की टीम ने शाम 4:00 बजे तक 201 यूनिट रक्त का संग्रहण किया, जबकि जनसेवा ब्लड सेंटर द्वारा 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस तरह कुल 242 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर दिवंगत मदनलाल मेघवाल को श्रद्धांजलि दी। रक्तदान शिविर में समाजसेवी व भामाशाह बृजलाल तावणियाँ, ऐड. डॉ. चंद्रप्रकाश बारूपाल, राजकुमार दिनोंदिया, रामकिशोर जाखड़, कैलाश मेघवाल, थानाराम, चेतन भारतीय, बालूराम, हरखाराम, जगदीश, इमीचन्द, हनुमान राम, सुरेंद्र सारण, महेंद्र सिंह तंवर, गणेश रंगा, आनंद व्यास, सोनू भार्गव, विजय सेवग, किशनलाल जाखड़, बजरंग जाखड़, मयंक मुंधड़ा, अरविंद ओझा सहित नेहरू युवा मंडल के वेदप्रकाश भार्गव, देदाराम डूडी, शोभाराम सारण एव समस्त मेडीकल टीम सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!