Advertisement

बीकानेर-कस्बे के राम मंदिर में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब, सजाए बाल गोपाल, मनाया जन्मोत्सव देखे फोटो सहित खबर

सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

कस्बे के आड़सर बास में स्थित श्रीराम मंदिर में रात कृष्ण श्रीराम सत्संग समिति द्वारा किए गए आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। भक्तों की अपार जनसैलाब को देखते हुए अतिरिक्त पंडाल लगाना पड़ा भक्तों ने श्री कृष्ण के भजनों पर खूब नाचे। रात 12 बजे महाआरती का आयोजन हुआ व जयकारों के साथ खूब थाली बजाई गई। शंखनाद के साथ कृष्ण जन्म के समय पटाखे भी फोड़े गए।
संस्था अध्यक्ष गोपाल तापड़िया ने बताया कि लड्डू गोपाल सजाओं प्रतियोगिता मे नंदिनी राठी प्रथम स्थान पर रही वहीं भाग्यश्री राठी दूसरे व देवकी व्यास तीसरे स्थान पर रही। मंत्री जगदीश राठी ने बताया कि हांडी सजाओ प्रतियोगिता में सरीता गट्टाणी प्रथम,सांवरमल दूसरे स्थान पर रहें। बाल गोपाल बने नन्हें मुन्नों में प्रथम व द्वितीय को पुरस्कृत किया वहीं सभी बालकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मंदिर प्रांगण की भव्य सजावटें की गई। अपार जनसैलाब भक्तों के भीड़ के बीच मे समारोह में दर्शन करने पहुंची आरएएस दिव्या सोनी का श्री राम सत्संग समिति द्वारा स्वागत किया गया। जिन्होंने RAS में टॉप किया है। अभी वर्तमान में उदयपुर में SDM पद पर कार्यरत है। समिति सदस्यों ने सभी व्यवस्थाएं संभाली व भजनों पर जमकर झूमे समिति अध्यक्ष व मंत्री ने सभी का आभार जताया। इस दौरान जगदीश् प्रसाद सिखवाल,शिव मूंधड़ा,नारायण कलानी,पूजा डागा लक्ष्मीनारायण,झालरिया ललित झालरिया,मनोज झालरिया मनोज डागा,पवन व्यास, देवकीनंदन जी छगानी,पवन जी छगानी,गोपाल जी छगानी,पवन कुमार व्यास, दीपक पांडिया एव रामचंद्र राव एंड पार्टी,पूजा डागा,राधा झालरिया,नंदिनी राठी,सरिता गट्टानी,चित्रा झालरिया,कलू मुंधड़ा,दिव्या झालरिया, स्नेहा मंत्री आदि उपस्थित थे।




Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!