हर घर – आंगन और मंदिरों में गूंजा,नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…
・श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही।
・कृष्ण भक्त,मुरलिया वाले के स्वागत में,अपने घर – आंगन और मंदिरों को, फूल – मालाओं तथा इलेक्ट्रिक की झालरों से सजाए रखे।
・सोमवार की सुबह से लेकर आधी रात तक कन्हैया के जन्मोत्सव की खुशी,और मुरलिया वाले के स्वागत में भजन संकीर्तन होते रहे।
・लेकिन जैसे ही शुभ घड़ी आई की हर ओर,जय कन्हैया लाल की,की उदघोष से समूचा जगत मण्डल गुंजित हो उठा।
・भजन संकीर्तन की दौर में और द्वारकाधीश नटवर नागर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम में कृष्ण भक्त नाचते गाते एवं झूमते रहे।
・भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही जब जगत मण्डल में गूंजा, “जय कन्हैया लाल की” तो एक बारगी पूरा माहौल कृष्णमय हो गया।श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
・अब छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का छठियार कार्यक्रम,श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित किए जाएंगे।
सत्यार्थ वेब न्यूज मीडिया नेटवर्क महराजगंज के संवाददाता शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़” की ओर से आप सभी जनपद वासियों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई…
Leave a Reply