Advertisement

बीकानेर-सभी धर्मों के लिए योग बहुत ही जरूरी है। : योग एक्सपर्ट ओम कालवा

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

सभी धर्मों के लिए योग बहुत ही जरूरी है। : योग एक्सपर्ट ओम कालवा

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की ओम योग सेवा संस्था के निदेशक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने जानकारी देते हुए बताया। सभी धर्मों के लिए योग बहुत ही जरूरी है। विश्व का एक मात्र भारत ऐसा देश है जो सभी धर्मों का सम्मान करता है। इस देश में सभी धर्मों के लोग एक साथ प्रेम से मिलकर रहते हैं। विश्व पटल पर शांति स्थापित करने के लिए योग रामबाण पद्धति साबित हो सकती है। शास्त्रों में कहा गया है कि पहला सुख निरोगी काया खास बात हर धर्म में किसी न किसी रूप में अरोग्य वर्धक क्रियाएं शामिल है। उनका सही इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी है। इसीलिए कहा जा सकता है कि योग मानव कल्याण के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में भी सुखी और निरोगी जीवन जीने के लिए अपनाएं योग और भगाए रोग।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!