Advertisement

हरदोई : पाली क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या करने का पांच लोगों पर लगा आरोप।

www.satyarath.com

पाली क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या करने का पांच लोगों पर लगा आरोप।

www.satyarath.com

हरदोई : पाली थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में एक 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर गांव के ही चार लोगों पर अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप है। घटना से क्षेत्र सहित पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर एसपी नीरज कुमार जादौन भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और कई एंगल से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पाली थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी अखिलेश सिंह पुत्र संतोष सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके छोटे भाई गौरव सिंह उम्र 28 वर्ष को गांव निवासी सर्वेश पुत्र कादर, सहनूर, मयनू उर्फ शाहरुख, इजाद पुत्रगण सर्वेश ने अपने रिश्तेदार करीम पुत्र रतन्ने निवासी ग्राम करीमपुर जिला शाहजहांपुर के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार दी, जिससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर ग्रामीण कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।

क्षेत्राधिकारी शाहाबाद अनुज मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कई एंगल से मामले में जांच पड़ताल कर रही है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटना का जल्द अनावरण करने की बात कही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!