गौरा/बीरापुर
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)
दबंगों ने गौरा स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री को उतार कर बेरहमी से पीटा
गौरा। पूरा मामला प्रतापगढ के गौरा रेलवे स्टेशन का है जहां रविवार को वाराणसी से देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर दो यात्रियों में कहा सुनी हो गई यात्रियों के बीच कहासुनी ज्यादा बढ़ गई और दोनों यात्रियों में मारपीट की नौबत आ गई। दोनों यात्रियों में एक यात्री प्रतापगढ का ही निवासी था जिसने गौरा में रहने वाले उसके पहचान के लोगों को झगड़े की बात फोन से बताई। झगड़े की बात सुनकर उसके पहचान जन गौरा स्टेशन पर इक्कठा हो गए और चैन पुलिंग कर ट्रेन रोक कर गौरा स्टेशन पर इक्कठा दबंगों ने यात्री को जमकर पीटा। मामले की सूचना पर फतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची।थानाध्यक्ष फतनपुर के अनुसार जब फतनपुर पुलिस स्टेशन पर पहुंची तब सभी दबंग वहां से जा चुके थे।

















Leave a Reply