सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की 385वीं जयंती श्रीडूंगरगढ़ में श्री रघुकुल राजपूत छात्रावास भवन में मनाई गई। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंहजी की जन्म शताब्दी वर्ष के तहत दुर्गादास राठौड़ जयंती समारोह में संघ के केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ के प्रभारी जोरावरसिंह भादला के सान्निध्य में मनाया गई। भादला ने कहा कि दुर्गादास शौर्य, स्वाभिमान व स्वामी भक्ति की मिसाल थे। जिन्होंने अपने गुणों के आगे राज भी ठोकरों में रखा। उन्होंने समाज को एकजुट होकर क्षात्र धर्म का निर्वाह के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा दी।मुख्य अथिति प्रेम सिंह बाजोर, विधायक ताराचंद सारस्वत,जोरावर सिंह भादला,रामगोपाल सुथार राज्य मंत्री पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत ने कार्यक्रम को दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से आगे बढ़ाया। राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने वीर दुर्गादास राठौड़ की जीवनी के बारे में बताया वीर दुर्गादास राठोड़ एक महान व्यक्तित्व के धनी थे। दुर्गादास का उत्साह और स्वाभिमान का भाव आज भी युवाओं में हो।
युवा रक्त उनसे प्रेरणा लेकर समाज व देश के लिए सेवाएं देवें विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया की वीर दुर्गादास राठौड़ के बारे में जितना कहे उतना की कम है। उनकी स्वामी भक्ति की चर्चा चारो ओर है। विधायक ने बताया की वीर दुर्गादास राठोड़ स्वार्थी नही थे और एक स्वामी भक्त थे।
सभी समाज दुर्गादास जैसी महान शख्सीयत का स्मरण रखें जिसने स्वामीभक्ति और स्वाभिमान के महान आदर्श को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि जो मिलेगा वह भाग्य है इसलिए किसी से दगा ना करें। सारस्वत ने कहा कि श्री क्षत्रीय युवक संघ का साधुवाद है जो समाज में जागरूकता के प्रयास कर रहा है सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रेम सिंह बाजोर ने बताया की वीर दुर्गादास राठौड़ की जीवनी अगर कोई पढ़ता है तो जीवन का पूरा सार समझ में आ जाता है। युवाओं को जीवन में अच्छे कर्म करोगे के तो आप भी वीर दुर्गादास राठौड़ बन सकते हो। दूसरो का भला करें। वर्तमान समय में जरूरत है कि देश का नेतृत्व मजबूत हो। स्थानीय मुद्दों पर चुनाव स्थानीय हिसाब से हो परंतु देश का चुनाव में देश को मजबूत नेतृत्व देने वाले को ही चुने। बाजोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन गए। यह देश का सौभाग्य वरना देश के तीन टुकड़े हो जाते। बाजोर ने छात्रावास के निर्माण के लिए 2 लाख रूपए की सहयोग राशि की घोषणा करते हुए विधायक से भी सहयोग की अपील की। इस दौरान संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक भरतसिंह राठौड़ ने संघ की स्थापना,लक्ष्य व प्रयासों के बारे में जानकारी देते हुए युवाशक्ति को क्षात्र धर्म निभाने का आह्वान किया इस दौरान रामेश्वर पारीक पूर्व चेयरमैन,भरत सिंह राठौड़ एडवोकेट,शिव स्वामी पूर्व चेयरमैन,विक्रम सिंह सतासर पार्षद विक्रम सिंह शेखावत,पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह,जोधसर सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह,शेरुणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह, एडवोकेट रणवीर सिंह, पार्षद विक्रम सिंह, अगर सिंह कोटासर,पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगमाल सिंह,महेंद्र राजपूत सहित क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।























Leave a Reply