सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर सर्किल के पास बने गड्डो में पानी भरने से अब तालाब के रूप में बदल चुका है लगातार हो रही बारिश के बाद और ज्यादा हालत खराब हो चुके है वाहनों को निकलने में भारी परेशानी का सामना पड़ रहा है। कल रात को बाइक सवार गिरने की सूचना के बाद यहाँ पर जागरूक युवाओं द्वारा बेरिकेट लगाकर सुरक्षा प्रदान की लेकिन हालात अब ज्यादा बिगड़ते नज़र आ रहे हैं। सुबह एक टैक्सी पलटने की सूचना मिली थी। लेकिन लगातार शिकायतों के बाद भी ना स्थानीय प्रशासन कुछ कर रहा है ना ही हाइवे अथॉरिटी इस पर ध्यान दे रहा है। घुमचक्कर सर्किल के पास बने बड़े गड्ढे अब तालाब में बदल चुका है। फिर भी हाईवे पर टोल वसूली करने वाली कम्पनी द्वारा इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस सड़क पर पूरे दिन हजारों गाड़ियां निकलती है जिसमे कई मंत्री अधिकारी प्रभारी भी निकलते है परंतु स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए शायद किसी बड़े हादसे का इंतज़ार है जिसके बाद ही कोई कदम उठाया जायेगा।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- रात्रि के समय बाइक सवार गिरने की सूचना के बाद जागरूक युवाओं द्वारा लगाया गया बेरिकेट
(फ़ोटो आनंद जोशी)

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- बड़े बड़े गड्डो में पानी के कारण फसे वाहन (फोटो आनंद जोशी)

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सुबह पलटी टैक्सी स्थानीय प्रशासन को कोसते नज़र आये लोग (फ़ोटो रवि )

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-भारी वाहनों को हो रही हैं। परेशानी हो सकता है। बड़ा हादसा (फोटो एपीजे टीम)


















Leave a Reply