Advertisement

कैमूर : कुटुम्बा कांग्रेस विधायक पहुंचे कैमूर…

www.satyarath.com

• कुटुम्बा कांग्रेस विधायक पहुंचे कैमूर…

www.satyarath.com

कैमूर। खबर कैमूर जिले के भभुआ है। जहां कुटुम्बा कांग्रेस विधायक राजेश कुमार सोमवार को जिला कांग्रेस कार्याल कैमूर पहुंचे। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा की सन 2005 में नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष दर्जा की मांग की थी जबकि झारखंड का विभाजन हो जाने के कारण खनिज संपदा झारखंड में चला गया। वही दूसरी तरफ जेडीयू के साथ राजद और लोजपा भी विशेष राज्य की मांग कर चुकी है। नीतीश कुमार की विशेष राज्य के दर्जे की मांग को केंद्र सरकार ने नकार दिया। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से अखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय समेत प्रदेश मुख्यालय तक धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सपने को बोला गया है। वही विधायक जी ने बोला कि बिहार ने अपने लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा तो केंद्र ने रघुराम राजन समिति का गठन किया। उन्होंने आगे भी कहा की बिहार के विशेष दर्जा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार है। वही मौके पर कॉग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, सदर प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष चैनपुर जय प्रकाश यादव, सचिव महेंद्र राम कांग्रेस नेता गंगाधर उपाध्याय समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

7061837274

E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!