सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
शुक्रवार 9 अगस्त को गांव रीड़ी से एक किलोमीटर दूर बीकानेर से सालासर दर्शन के लिए जा रहें 62 वर्षीय मोहनलाल शर्मा की कार की टक्कर जीप से होने के मामले में शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में जानलेवा हमला करने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।परिवादी ने बताया की अपनी पत्नी व ड्राइवर के साथ कार से सालासर की तरफ जा रहे थे तो श्रीडूंगरगढ़ से निकलने के बाद रास्ते में उनकी गाड़ी को अज्ञात लोगों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया जब ड्राइवर द्वारा गाड़ी नहीं रोकी गई तो कुछ दूरी पर चलने के बाद एक जीप द्वारा उनकी गाड़ी को टक्कर मारी गई जिसमें चार-पांच लोग सवार थे इस दुर्घटना के रूप में जान से मारने का प्रयास किया गया । इस दुर्घटना में उनकी पत्नी व उनको चोट लगी जिसके बाद उन्हें बीकानेर रैफर किया गया। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।


















Leave a Reply