Advertisement

गंजबासौदा-गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई

https://satyarath.com/

गंजबासौदा

जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई

गंजबासौदा नगर में आज श्री रामायण मंडल ट्रस्ट के तत्वाधान में मानस भवन में द्वितीय तल पर गोस्वामी श्री तुलसीदास जी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर विधि विधान से पंडित अशोक दुबे द्वारा पूजा अर्चन कर गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया
पवित्र पावन जयंती के अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य शंभू दयाल शर्मा ने गोस्वामी तुलसीदास जी का व्याख्यान करते हुए बताया कि संत शिरोमणि भक्त चूड़ामणि गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज भारतीय संस्कृति के पुरोधा थे उनके कारण ही आज समाज एकदम संगठित है सुसंस्कृत है और समाज उनके आर्दर्शों पर चल रहा है
कार्यक्रम में श्री रामायण मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन मोहन तिवारी ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा स्वर्गीय श्री कैलाश नारायण अग्रवाल मामा के सहयोग से कई वर्ष पूर्व स्थापना की गई थी जिसकी विधिवत पूजा अर्चना आज भी जयंती के पावन पर्व पर की जाती है
रामायण मंडल ट्रस्ट के सचिव सुरेश तनवानी ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया
उक्त पूजन अर्चन कार्यक्रम में नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष कांति भाई शाह, श्री रामायण मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन मोहन तिवारी, कोषाध्यक्ष गोविंद नारायण खंडेलवाल, शंभू दयाल शर्मा, संतोष शर्मा,सचिव सुरेश कुमार तनवानी, उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल एचपी, पूर्व कोषाध्यक्ष बृज किशोर सुहाने, सदस्य गण रविंद्र उपाध्याय, हरि सिंह ठाकुर,तुलसीराम नामदेव, हरी बाबू अग्रवाल, युवा समाजसेवी विनीत अरोरा, जगदीश भावसार,रामबाबू दुबे ,महेंद्र सिंह सूर्यवंशी, रामगोपाल गुप्ता, लाल बहादुर ताम्रकार, नीरज अग्रवाल, श्रीमती वर्षा अग्रवाल,अशोक अग्रवाल मंकू,विजय भावसार,सुरेश ताम्रकार,प्रकाश माहेश्वरी,देवी प्रसाद भावसार, जया बेन नाटू भाई,नेतराम मिश्रा, विवेक अग्रवाल,मैनेजर संतोष शर्मा, मैनेजर देवीलाल कुशवाह सहित कई लोग शामिल हुए

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!