• सुसनेर नगर में नेशनल हाईवे 552 जी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कियाजाम व प्रदर्शन।
• जूनियर इंजीनियर को तुरंत हटाने की मांग।
• बिजली विभाग के जेई सतीश जाटव के खिलाफ लोगो प्रदर्शन।
सुसनेर में नारेबाजी कर रैली निकाली, इंदौर कोटा हाइवे पर डाक बंगला चौराहे पर किया चक्काजाम, हाइवे पर वाहनो की लंबी कतारें लगी, सुसनेर एसडीएम तहसीलदार व पुलिस बल मौके पर, नगर के मंदिरों सहित लोगो के विधुत प्रकरण बनाकर बड़े बिल थमाने का आरोप लगाकर किया विरोध, मोके पर पहुंचा प्रशासन प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि महाशिवरात्रि का पर्व चल रहा है शिव मंदिर में 15 दिनों से लाइट बंद है … विद्युत मंडल की तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी .. विद्युत मंडल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शनिवार को 11:00 बजे से नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए हिंदू समाज के लोग । धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक जूनियर इंजीनियर को हटाया नहीं जाता तब तक हम आन्दोलन करते रहेंगे । आपको बता दें कि हिंदू समाज के लोगों के द्वारा एक ज्ञापन से कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया जाएगा ।
ज्ञापन के माध्यम से समझे क्या है मामला :: ज्ञापन में लिखा है कि विद्युत वितरण कंपनी के बिजली उपभोक्ताओं से मनमाने तरीके से बिजली बिल देकर लाखो रुपयों की अवैध वसूली के साथ पिछले कई माह से कंपनी के जूनियर इंजीनियर सतीश जाटव हिंदू समाज एवं वर्ग विशेष के लोगों के विरुद्ध द्वेषता पूर्वक बिजली चोरी के झूठे प्रकरण व पंचनामा तैयार कर झूठी कार्रवाई कर रहे है। अब हिंदू समाज की आस्था के मंदिरों में पहुंच यहां बिजली के झूठे प्रकरण बनाए जाकर लाखों के बिल दिए जा रहे है, जिससे हिंदू समाज में आकोश है ।
बिजली विभाग के द्वारा गरीब वर्ग के लोगों को शासन की 100 यूनिट पर 100 रुपए की योजना का लाभ न मिले इसके लिए मीटर रिडर के साथ मिलकर स्थानीय अधिकारी मीटर रीडिंग लेने के बाद उसमे अलग से बिजली के यूनिट जोड़कर गरीब वर्ग को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने दे रहे हैं। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कई उपभोगकता आज इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुये है। इस कार्य में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर सतीश जाटव अपने मीटर रीडर के साथ मिलकर षडयंत्र रच रहे हैं।बिजली विभाग के अधिकारी पिछले 8 माह से अधिक समय से गरीब एवं मध्यम वर्ग परिवार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से उनके घरों में पहुंचकर मनमाने तरीके से बिजली का लोड (खपत) लिखकर पंचनामा बना रहे हैं तथा उन्हें हजारों लाखों रुपए के बिल देकर पुलिस कार्रवाई का कर बता रहे है। ऐसे सैकड़ो उपभोक्ता है जिसे बिजली विभाग के अधिकारी लाखों की वसूली कर चुके है। विभाग के अधिकारियों की इस कार्यवाही का जो बिजली उपभोक्ता इसका विरोध करता है उनके घरों के बिजली मीटर बदलकर उनसे बड़ी राशि की वसूली की जा रही है। जबकि वे उपभोक्ता जिनके घरों में अभी तक कई महीनों से बिजली कनेक्शन के बाद भी बिजली का मीटर नहीं लगा है। उन्हें आकलित जपत का बिल देकर उनसे लाखों रुपए की वसूली की जा रही है। सुसनेर में ऐसे 3 हजार से अधिक उपभोक्ता है।बिजली विभाग के अधिकारी ऐसे उपभोगकता जो ईमानदारी से बिजली का बिल हर माह जगा रहे है। उन्ही उपभोगकताओं को परेशान किया जा रहा है।
बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की गरीब एवं मध्यम वर्ग पर की जा रही इस कार्रवाई का हम सब हिंदू समाज विरोध करते हैं तथा जूनियर इंजीनियर सतीश जाटव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हैं। प्रशासन के द्वारा अगर 3 दिवस में सतीश जाटव अन्यत्र जगह ट्रासफर कर इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई नहीं की गई, तो सर्व हिंदू समाज चरणबंध आंदोलन करेगा, जिसमें नगर बंद, धरना, चक्काजाम आदि करने के लिए विवश होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Leave a Reply