Advertisement

कोटपूतली-गौ सेवार्थ संगीतमय सुंदरकांड समिति के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के पोस्टर का किया विमोचन

https://satyarath.com

गौ सेवार्थ संगीतमय सुंदरकांड समिति के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के पोस्टर का किया विमोचन

कोटपूतली, 04 अगस्त 2024 आशीष मित्तल

गौ सेवार्थ संगीतमय सुंदरकांड समिति के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के पोस्टर का विमोचन रविवार को श्री लक्ष्मीनारायण देवस्थान मंदिर में महंत श्रवण महाराज व नारायण महाराज द्वारा किया गया। समिति के संयोजक जितेन्द्र जोशी ने बताया की आगामी 31 अगस्त को सुंदरकांड समिति के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर एक शाम गौ माता के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर प्रात: 09.15 बजे विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी। शाम 06.15 बजे से भजन सम्राट, गौ ऋषि, तपस्वी संत प्रकाश दास महाराज द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि समिति भगवान श्रीराम को आदर्श मानकर पिछले चार वर्षो से सुन्दरकाण्ड पाठ व श्रीराम संकीर्तन के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार प्रसार नि:शुल्क कर रही है। मंदिर महंत श्रवण महाराज ने बताया कि सनातन धर्म में गौ सेवा को सबसे श्रेष्ठ बताया गया है। गौ माता एक चलता फिरता मंदिर है। हमारे सनातन धर्म में तैतीस कोटि देवी देवता है, हम रोजाना तैतीस कोटि देवी देवताओं के मंदिर जाकर उनके दर्शन नहीं कर सकते पर गौ माता के दर्शन से सभी देवी देवताओं के दर्शन हो जाते है। गौ माता को चारा खिलाने मात्र से तैतीस कोटि देवी देवताओं के भोग लग जाता है, जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है। इस दौरान रजत जिंदल, संयोजक जितेन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष विश्वनाथ सोनी, महामंत्री महेंद्र सैनी, प्रवक्ता विनोद जोशी, कोषाध्यक्ष प्रदीप जिंदल, अभिषेक चतुर्वेदी, रजनीश गोयल समेत अन्य मौजूद रहे।

https://satyarath.com

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!