Advertisement

बलिया के लाल पीएसी के जवान संजय कुमार सिंह का निधन, अयोध्या में थी तैनाती।

www.satyarath.com

रिपोर्टर “अंकित तिवारी” बलिया उत्तर प्रदेश

• बलिया के लाल पीएसी के जवान संजय कुमार सिंह का निधन, अयोध्या में थी तैनाती।

www.satyarath.com

बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के कर्णछपरा गांव निवासी 8वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में मुख्य आरक्षी पद तैनात संजय कुमार सिंह का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। संजय कुमार सिंह अयोध्या के राम मंदिर सुरक्षा में कम्पनी के मेस मैनेजर के पद पर तैनात थे।

बताया जा रहा है कि संजय कुमार सिंह 1986 में 30वी वाहिनी पीएसी गोंडा मे बहाल हुये थे। सन् 2027 में उन्हे सेवानिवृत्त होना था। संजय कुमार सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य शैलेश सिंह पत्रकार के तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत की खबर जैसे ही पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

मुख्य आरक्षी का पोस्टमार्टम फैजाबाद में कराया गया, जहां अयोध्या के सुरक्षा पुलिस अधीक्षक व पीएसी के कई आला अधिकारियों ने पुष्पांजलि आर्पित कर सैलूट किया। उनका शव परिजनों द्वारा गृह जनपद बलिया कर्ण छपरा लाया जा रहा है। उनका दाह संस्कार महुली घाट पर बुधवार को होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!