Advertisement

बजट में गरीब से लेकर अमीर और किसान से लेकर मजदूर तक का ख्याल रखा गया हैः राकेश सचान

शिवम सिंह 

प्रधानमंत्री के मन की बात को भी सुना कैबिनेट मंत्री सहित सभी ने

बांदा। जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में रविवार को आयोजित केन्द्रीय बजट संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने यहां मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बजट को लेकर मोदी सरकार के कामों की सराहना की और इसे विकसित भारत का आधार बताया।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि मोदी सरकार ने अपना 15 वां बजट पेश किया है, जो देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। इस बजट में गरीब से लेकर अमीर और किसान से लेकर मजदूर तक का ख्याल रखा गया है।इसके अलावा उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा रहे हैं, राहुल गांधी और सोनिया गांधी इन दिनों भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर है। कांग्रेस के लोग झूठ बोलने की राजनीतिक कर रहे हैं।दूसरे देशों को आज भारत हथियार सप्लाई कर रहा है ।उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों के लिए विशेष ध्यान रखा गया है, साथ ही देश में पहली बार रक्षा के क्षेत्र में निर्यात भी कर रहा है, अभी तक देश रक्षा के क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भर था, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत अब दूसरे देशों को हथियार सप्लाई कर रहा है।इस साल का आम बजट नए भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता को समर्पित है।यह बजट नए भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता एवं नए भारत के निर्माण को समर्पित है। संगोष्ठी को निवर्तमान सांसद आर के सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता तथा अखिलेश श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री विवेकानन्द गुप्ता द्वारा किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकरण कबीर, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, चेयरमैन मालती बासू,जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण द्विवेदी, मनोज पुरवार, सीताराम वर्मा, जागृति वर्मा, नरेन्द्र सिंह नन्ना, जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता, जिला मंत्री दिनेश यादव, पंकज रैकवार, उत्तम सक्सेना, ब्लाक प्रमुख बबेरू रमाकांत पटेल, नरैनी ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, कमासिन ब्लाक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, मतौंध चेयरमैन सुधीर सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित गुप्ता, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, जसपुरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद,पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, प्रदेश मंत्री मनोज जैन, अवधेश कपूर, हुकुमचंद्र गुप्ता, डा. राजीव खरे, योग गुरू प्रकाश साहू, रामकिशोर शिवहरे, उमेश दया, संदीप अग्रवाल, कमलेश चौरसिया, ई अरूण सिंघानी आदि बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!