Advertisement

बदायूँ : महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा संकल्प हव के अन्तर्गत पार्वती कन्या संस्कृत कन्या इन्टर कॉलेज बदायूँ में विधिक शिविर का आयोजन।

www.satyarath.com

ब्यूरो चीफ “भारत सिंह” बदायूँ

उत्तर प्रदेश सत्यार्थ न्यूज

 

महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा संकल्प हव के अन्तर्गत पार्वती कन्या संस्कृत कन्या इन्टर कॉलेज बदायूँ में विधिक शिविर का आयोजन।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

बदायूँ : 24 जुलाई को महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के अन्तर्गत संकल्प हव के अन्तर्गत पार्वती कन्या संस्कृत कन्या इन्टर कॉलेज बदायूँ में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिला थाना अध्यक्ष संगीता द्वारा साइवर सुरक्षा की जानकारी देते हुये साइवर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकरी प्रदान की गयी।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

कमल शर्मा परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा 1098 की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि अगर किसी बच्चों को कोई भी समस्या है तो वह 1098 पर कॉल कर के अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। बाल विवाह अधिनियम में विहित प्राविधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जा रहे है तथा सामाजिक कुरूती के रूप में बाल विवाह एक बहुत ही वडी समस्या वन कर समाज के सम्मुख उत्पन्न हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुये बाल विवाह किये जाने पर विधिक कार्यवाही की जानकारी एवं बाल विवाह से होने वाली परेशानीयो कठिनाईयों की जानकारी कैम्प में आयी हुयी महिलाओं बालिकाओं को प्रदान की गयी। प्रतीक्षा मिश्रा सेन्टर मैनेजर द्वारा वन स्टाप सेन्टर की विस्तृत जानकारी देते हुये महिला हेल्पलाइन 1090 तथा 181 की जानकारी प्रदान की गयी।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

रवि कुमार संरक्षण अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेशन योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पति की मृत्युपरान्त पुर्नविवाह दम्पति पुरस्कारए दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता, पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान, उ0 प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, स्पॉन्सरशिप, आदि योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ ही साथ बाल श्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी जिसमें संरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि मन्दिर, मस्जिद, रलवे स्टेशन बस स्टेशन, ढावा, दुकानो एवं कारखानों में बाल श्रम, भिक्षवृति कर रहे 14 वर्ष से कम बालको, बालिकाओं के रैस्क्यू एवं उनके पुनर्वासन आदि हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम बाल संरक्षण समिति के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत बाल श्रम करा रहे लोगो के विरूद्ध बच्चो आदि के बीच में चर्चा कर यह बताया गया। कैम्प में आये हुये महिलाओं बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी ली। यह भी बताया गया कि उपरोक्त सभी योजनाओं की जानकारी लाभ विकास भवन स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। कशिश सक्सेना एल0ई0डी0सी द्वारा महिला सम्बन्धित कानूनों पर विस्तृत जानकारी बालिकाओं को दी गयी। मा0 सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा घरेलू हिंसा पर विस्तृत जानकारी देते हुये महिला एवं बालिका हेतु कार्य कर रही हेल्पलाइन नं0 112, 1090, 181, 102, 108 प्रदान की गयी तथा बालिका एवं मंहिला सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गयी । इस अवसर पर वन स्टाप सेन्टर चौकी प्रभारी सपना जायसवाल, लक्ष्मी तिवारी हेड कास्ट्रेबल, प्रीती, आरती पी0एल0वी0 डी0एल0एस, महिला थाना का स्टाप के साथ प्रधानाचार्या, पार्वती कन्या संस्कृत कन्या इन्टर कॉलेज बदायूँ सहित विद्यालय का समस्त स्टाप उपस्थित रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!