Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन शुरू

शिवम सिंह 

बांदा। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बांदा ने जानकारी दी है कि नवोदय विद्यालय समिति ने 2025-26 सत्र के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई 2024 से प्रारंभ कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी 16 सितंबर 2024 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी दशा में आफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले बच्चे का जन्म 11 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होना चाहिए। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बांदा जनपद के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में पाचवीं कक्षा में 31 जुलाई 2024 से पूर्व प्रवेश पाने वाले ही इसके लिए पंजीयन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को जिस जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना है, वह उसी जिले का निवासी होना चाहिए और उसी जिले में कक्षा 5वीं की पढ़ाई कर रहा होना चाहिए। पूर्व में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थी पुनः आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!