शिवम सिंह
पुलिस में अपने खर्च में कराया मृतक का अंतिम संस्कार
बांदा। नहर में एक शव के मिलने के चलते सनसनी फ़ैल गई जिसके चलते ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया लेकिन जब शिनाख्त हुई तो मालुम चला की ये शव का एक दिन पहले ही पोस्टमार्टम हो चुका था और उसको घर वालों ने नहर में बहा दिया था जिसको लेकर पुलिस ने अपने खर्च से अंतिम संस्कार कराया। मामला गिरवा थाना अंतर्गत ग्राम बांसी का है जहां पर नहर में बुधवार को पुलिस को फोन पर सूचना दी की यहां पर एक व्यक्ति का शव बह कर आया है जहां पर गिरवा पुलिस द्वारा शव को निकाल कर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जहां पर मालूम चला की इसका पोस्टमार्टम तो मंगलवार को किया गया है जहां पर जब शिनाख्त की गई तो मालुम चला की ये राकेश अहिरवार पुत्र छोटा उमर 32 वर्ष निवासी नहरी थाना नरैनी ने अपने घर पर ही पत्नी के विवाद को लेकर रस्सी से फांसी लगाई थी जिस पर करतल चौकी प्रभारी रोशन लाल गुप्ता ने बताया की मृतक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी जिसको लेकर इसने फांसी लगाई थी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था जहां पर पोस्तमारतम के बाद मृतक के पिता न अंतिम संस्कार के लिए मृतक के बड़े भाई बाबादीन को 15 सौ रुपए दिए थे लेकिन मृतक का परिवार बेहद गरीब हो ने की वजह से शव को लाने ले जाने में पैसा खर्च हो गया थे जिसको लेकर इन्होंने नहरी में नहर में ही शव को बहा दिया था। वहीं गिरवा थाना निरीक्षक राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव को घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया है और अंतिम संस्कार के लिए उनको पैसे दिए गए है और शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।













Leave a Reply