• वीडियो बनाते समय चली एयरगन, गले में छर्रा से युवक की मौत।
• इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए तीन युवक एयरगन लेके रील बना रहे थे ।
औरैया इसी दौरान उन्होंने चलाई और उसका छर्रा पास में ही हैंडपंप पर नहा रहे युवक की गर्दन में जा लगा । अचेत हो जाने पर उसे सीएचसी बिधूना भर्ती कराया गया वहा से उसे सैफई रेफर कर दिया गया । इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।पुलिस ने दिवंगत के चचेरे भाई व उसके दो दोस्तो को पकड़ लिया। घटना सोमवार सुबह बिधूना कस्बे के आदर्श नगर मुहल्ले में हुई ।
आदर्श नगर के रहने वाले गजेंद्र शाक्य सोमवार सुबह घर के बाहर हैंडपंप पर नहा रहे थे । उनका चचेरा भाई उसी दौरान अपने दो दोस्तो के साथ बाइक से पहुचा। तीनो एयरगन लेकर वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने के लिए जैसे एयरगन चलाई वैसे ही एयरगन से छर्रा निकल कर हैंडपंप पर नहा रहे युवक गजेंद्र को जा लगा मौके पर उसे अस्पताल ले जाया गया । बहा उसे मृत घोषित कर दिया गया ।
क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया की आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Leave a Reply