Advertisement

रायबरेली : जिला कारागार में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर।

www.satyarath.com

जिला कारागार में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

रायबरेली : 22 जुलाई 2024

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में जिला कारागार, रायबरेली में निरुद्ध बन्दी के देख-रेख, खानपान, रहन-सहन तथा लीगल ऐड क्लीनिक एवं बन्दियों के हितों से सम्बन्धित मामलो के सम्बन्ध में अनुपम शौर्य अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज/सचिव ने जेलर हिमाँशु रौतेला से जेल के अन्दर कैदियों की स्थिति व रखरखाव के बाबत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण उपरांत बंदियों के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया गया।

शिविर में बंदियों से बात कर उनकी परेशानियों, विधिक समस्याओं एवं जेल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली गयी। विधिक जागरुकता शिविर में कारापाल हिमाशुं रौतेला, प्रशिक्षणरत न्यायिक अधिकारी तान्या शर्मा, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह, उपकारापाल धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट “वैभव सोनकर” जनपद रायबरेली

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!